हल्द्वानी: केस वापस लेने के लिए धमका रहा अश्लील वीडियो बनाने वाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। महिला किराएदार की अश्लील वीडियो बनाने वाला अब उसे केस वापस लेने के लिए धमका रहा है। महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए बनभूलपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

पुलिस को दी तहरीर में महिला ने कहा कि बीती 5 मई को उसके मकान मालिक तालिब अली के पुत्र शेर अली ने उसकी बाथरूम में वीडियो बना ली थी। इस मामले में आरोपी जेल से जमानत पर छूट कर वापस आ गया है। आरोप है कि आरोपी शेर अली के पिता तालिब अली, उनका साथी हफीज आए दिन उस पर रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाते हैं।

साथ ही उसके पति के साथ गाली-गलौज करते रहते हैं। धमकी दी जा रही है कि अगर रिपोर्ट वापस नहीं ली तो अच्छा नहीं होगा। पीड़िता ने आरोपियों से स्वयं के साथ परिवारजनों को जान-माल का खतरा बताया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें: शांतिपुरी: मंदिर की दीवार ढहने से दो मवेशियों की मौत      

 

संबंधित समाचार