Bajpur News: दहेज के लिए मारपीट का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। ग्राम चकरपुर निवासी मुन्नी देवी पत्नी स्व. रामचरन ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी रूबी की शादी 11 फरवरी 2022 को ग्राम डिलारी रोड तमाला जिला मुरादाबाद उत्तर-प्रदेश निवासी बिजेंद्र पुत्र कुंदन सिंह के साथ हुई थी जिसमें मायके वालों ने अपनी हैसियत के अनुसार नकदी व काफी दान-दहेज उपहार स्वरूप दिया था। 

यह भी पढ़ें- Bajpur News: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार पलटी, चालक घायल

आरोप है कि ससुराली कम दहेज लाने का ताना देकर परेशान करने लगे तथा एक लाख रुपये एवं बुलेट बाइक के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसके साथ कई बार गाली-गलौज व मारपीट की गई। 24 दिसंबर 2022 को पति व अन्य ससुरालियों ने उसे बेरहमी से पीटा एवं जान से मारने की नियत से गला दबा दिया। 

बेटी ने किसी तरह अपनी जान बचाई। बाद में सूचना पर पहुंचे भाई के साथ वह मायके आ गई और यहीं पर रह रही है। आरोपियों ने बिना दहेज के वापस लौटने पर जान से मारने की धमकी दी है। वहीं, समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था, अलबत्ता पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- Bajpur News: अपहरण के आरोपियों की गिरफ्तारी पर कोतवाल से की मुलाकात, गिरफ्तारी का दिया आश्वासन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज