Bajpur News: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार पलटी, चालक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर सुल्तानपुर पट्टी के नजदीक कोसी नदी के पुल पर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई जिसमें कार सवार बाजपुर निवासी अक्षय सिंह के मामूली चोटें आई हैं। 

यह भी पढ़ें- Bajpur News: अपहरण के आरोपियों की गिरफ्तारी पर कोतवाल से की मुलाकात, गिरफ्तारी का दिया आश्वासन

बताया जाता है कि अक्षय किसी काम से काशीपुर जा रहा था। गनीमत रही कि आसपास कोई दूसरा वाहन नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई जिन्होंने कार के अंदर फंसे युवक को किसी तरह बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें- बाजपुरः नाले में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेजा, शिनाख्त में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार