संभल: बकरी गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, दो कार और बकरियां बरामद

Amrit Vichar Network
Published By Om Parkash chaubey
On

 चोरी की गई बकरियों को बुलंदशहर ले जाकर बेचते थे

संभल/गुन्नौर, अमृत विचार: पुलिस ने अंतरजनपदीय बकरी चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी की आठ बकरियां व दो कारें बरामद की हैं। आरोपियों ने बकरी चोरी की छह से ज्यादा वारदातों को अंजान देने की बात कबूल की है। मार्च से गुन्नौर क्षेत्र में सक्रिय बकरी चोर गिरोह लगातार वारदातों को अंजाम दे रहा था।

कार सवार आरोपी ग्रामीणों के घर से बकरियां चुराकर फरार हो जाते थे। शनिवार रात ये आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। कोतवाली प्रभारी अतर सिंह ने बताया कि नेहरू चौक पर वह इंस्पेक्टर क्राइम अशोक कुमार व अन्य पुलिस टीम के साथ चेकिंग करा रहे थे। पुलिस टीम ने सामने से आ रही दो कारों को रुकने का इशारा किया तो आरोपी नहीं रुके। तभी पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों कारों को रोक लिया।

एक कार में दो, दूसरी में तीन लोग सवार थे। कारों में दो बकरे, छह बकरी, एक हथौड़ा, छेनी, रस्से, सब्बल, चाकू समेत अन्य सामान मिला। पकड़े गए आरोपी जमशेद निवासी पाठकपुर थाना बहजोई व आफताब, जाहिद, शानू ,इकरार निवासी कस्बा गुन्नौर रहने वाले हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 21 मार्च को धारी थाने के खलीलपुर गांव में घर का ताला तोड़कर 25 बकरी व छह बकरे चोरी किए थे।

8 जून को जामा मस्जिद के पास से दो बकरे व एक बकरी चोराई थी। इन बकरियों को ईद पर बेच दिया गया था। इसके बाद 7 जुलाई की रात कस्बा गवां से 10 बकरियां चोरी की थीं। बताया कि उसने का पास से मिलीं बकरियों में से चार गवां से चोरी की थीं। 

आरोपियों पर दर्ज हैं दर्जनों मामले: कोतवाल अतर सिंह ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी पेशेवर हैं। इसके खिलाफ पहले से मामले दर्ज हैं। इकरार के खिलाफ जनपद संभल, दिल्ली, अलीगढ़ व रामपुर में 12 मामले दर्ज हैं। आफताब के खिलाफ तीन, जमशेद पर दो केस दर्ज हैं। शानू के खिलाफ भी चार, जाहिद पर तीन मामले दर्ज हैं। 

ये भी पढ़ें - मुरादाबाद में ढेला व अमरोहा में गंगा का जलस्तर बढ़ा, रामपुर में नदियां उफनाईं...संभल में बाढ़ से निपटने के किए इंतजाम

संबंधित समाचार