अयोध्या : खेलते - खेलते तालाब में चला गया मासूम, डूबने से मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। थाना बाबा बाजार के पठान पुरवा मजरे शेरपुर गांव में तालाब किनारे खेलते समय फिसल कर डूबने से मासूम बालक की मौत हो गई। इसे लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
   
बाबा बाजार थाना क्षेत्र के पठान पुरवा मजरे शेरपुर गांव में कोलिहा तालाब गांव के किनारे ही स्थित है। जहां रविवार की सुबह बारिश अधिक होने के चलते गांव के ही कुछ बच्चे तालाब में मछली पकड़ने के लिए गए हुए थे। खेलते हुए पठान पुरवा गांव निवासी सौरभ पुत्र स्वामीनाथ ( 7) भी गया था। तालाब किनारे खेलते समय वह गहरे पानी मे फिसलकर चला गया और डूबने लगा। जब आसपास मौजूद लोगों ने उसे देखा तो भागकर गांव में जानकारी दी। जिसके बाद पहुँचे परिजन व ग्रामीणों ने जब तक उसे तालाब में खोजकर बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्राम प्रधान पति दिनेश रावत ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को दी गई हैं। उन्होंने बताया परिजन शव का पोस्टमार्टम नही करवाना चाहते हैं। घटना को लेकर मां और पूरे परिवार का रो - रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें : अयोध्या : सावन के पहले सोमवार को लेकर हुआ रुट डाइवर्जन

संबंधित समाचार