आज का राशिफल। 10 जुलाई, 2023
मेष
आज जॉब कर रहे लोगों का ऑफिस में वर्चस्व बढ़ेगा। किंतु स्वार्थ की भावना के कारण आप लोगों के बीच अलोकप्रिय भी हो सकते हैं। मन में नए कार्यों को लेकर भरपूर उत्साह रहेगा। अपने हितों और अधिकारों के प्रति सावधान रहें।
वृष
आज पैतृक संपत्ति के मामलों में शांति बनाए रखें। किसी पर भी आप आंख मूंदकर भरोसा न करें। बातचीत के दौरान आपको संयमित रहना चाहिए। आपके मन में स्वयं के प्रति जो संदेह था वो दूर होगा। अपनी योग्यता का ज्यादा बखान न करें।
मिथुन
आज विरोधी पक्षों पर आप भारी पड़ेंगे। संतान को परीक्षा में सफलता मिल सकती है। कानूनी मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे। व्यापारिक साझेदारों से संबंध खराब न हो इसका ध्यान रखें। शाम को कुछ अनावश्यक खर्च आपके सामने आ सकते हैं।
कर्क
आज सभी काम सरलता से पूर्ण होंगे। बौद्धिक कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। अपनी कार्यशैली में कुछ परिवर्तन करने का विचार बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में शांति का वातावरण रहेगा।
सिंह
आज आय के नए स्रोत विकसित होंगे। किसी आवश्यक काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। किसी पराए व्यक्ति से आपको मदद मिल सकती है। कारोबार में आपको बड़ी प्लानिंग करनी पड़ेगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
कन्या
आज ऑफिस में बॉस आपके प्रदर्शन पर नजर रखेंगे। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कठिनाई महसूस होगी। अधूरे कार्य छूटने के कारण मन व्यथित रहेगा। इस कारण आप अपने किसी परिजन पर नाराज भी हो सकते हैं।
तुला
आज आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का लाभ नहीं उठा पाएंगे। अनावश्यक व्यय पर आपको नियंत्रण रखना चाहिए। कला और संगीत को समय अवश्य दें। क्योंकि आत्मबल में आप कमी महसूस करे सकते हैं।
वृश्चिक
आज मित्रों से आपको महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। पारिवारिक व्यवसाय में आप बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े लोगों की आय बढ़ेगी। बच्चों के करियर में आ रही बाधा दूर होगी।
धनु
आज अपने निजी कार्यों को लेकर दूसरों पर निर्भरता कम करें। मित्रों के व्यवहार से मन में निराशा उत्पन्न होगी। जॉब में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। प्रेमी जन के साथ पर्यटन के लिए जा सकते हैं। सहयोगियों की मदद मिलने से आपके काम बनेंगे।
मकर
आज सोचे हुए कार्य देरी से पर पूर्ण हो जाएंगे। अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें। आलस्य व प्रमाद का त्याग आपको करना चाहिए। संपत्ति से जुड़े मामलों को लेकर आपको सावधानी रखनी चाहिए। बच्चों को ज्यादा डांटने के बजाय उन्हें समझाएं।
कुंभ
आज व्यापार में बड़े बदलाव का आप विचार बना सकते हैं। आपके व्यक्तित्व से लोग आकर्षित होंगे। स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन हो सकता है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। यात्रा काफी बेहतरीन रहेगी।
मीन
आज व्यावसायिक डील आसानी से हो जाएगी। युवा छात्र अपने करियर को लेकर फोकस करेंगे। घर के इन्टीरियर में कुछ बदलाव करेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी।
