लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आज जन्मदिन है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर बधाई दी है। इसके अलावा कई अन्य नेताओं ने भी राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि हमारे कैबिनेट के वरिष्ठ सहयोगी राजनाथ सिंह जी को जन्मदिन की बधाई। 

सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि @BJP4India
 परिवार के वरिष्ठ सदस्य, लोकप्रिय राजनेता, हम सभी के मार्गदर्शक, माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के जन्मदिन पर उन्हें हृदयतल से बधाई!

प्रभु श्री राम से आपके लिए स्वस्थ-सुदीर्घ एवं सुयशपूर्ण जीवन की प्रार्थना है।

बताया जा रहा है कि केंद्रीय रक्षा मंत्री अपने जन्मदिन के अवसर पर आज मलेशिया के दौरे पर हैं। 

यह भी पढ़ें : कानपुर : पैसों के लेनदेन में रिश्तों का कत्ल, छोटे भाई ने ईंट मारकर की बड़े भाई की हत्या

संबंधित समाचार