आतिशी ने कहा- यमुना का जलस्तर मंगलवार को दोपहर तक खतरे के निशान को पार कर सकता है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में यमुना का जलस्तर मंगलवार को दोपहर तक खतरे के निशान को पार कर सकता है क्योंकि नदी में बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। लोक निर्माण विभाग मंत्री ने निकासी और राहत कार्यों की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि भारत के उत्तरी राज्यों में मूसलाधार वर्षा के कारण दिल्ली में यमुना की ओर पानी बहुत तेजी बढ़ रहा है। 

आतिशी ने एक न्यूज एजेंसी से कहा, कल सुबह तक हरियाणा से करीब 43,000 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया, जो अब बढ़कर लगभग तीन लाख क्यूसेक हो गया है। हमें लगता है कि मंगलवार को दोपहर के आसपास यमुना में जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच जाएगा। दिल्ली में यमुना का चेतावनी स्तर 204.50 मीटर, जबकि खतरे का स्तर 205.33 मीटर है। 

ये भी पढे़ं- हिमाचल में बारिश का कहर जारी , हाईकोर्ट और जिला अदालतें बंद 

 

संबंधित समाचार