बहराइच: ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों की चोरी, सूचना के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जनपद के चिकनिया चौराहे पर स्थित एक होटल व्यवसाई के मकान में चोर रात में घुस गए। चोरों ने नकदी समेत दो लाख से अधिक की चोरी की। सूचना के बाद भी पुलिस जांच के लिए नहीं पहुंची है। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम चिकनिया निवासी गुटखा प्रसाद होटल का संचालन करते हैं। 

bhr0

होटल और मकान चौकी से महज 700 मीटर की दूरी पर है। रविवार रात को होटल व्यवसाय दुकान बंद कर घर में परिवार के समय सोने चला गया। रात को दुकान में अज्ञात चोर घुस गए। चोरों ने घर में रखा बक्से को तोड़ दिया। इसके बाद ₹90000 नकदी, सोने और चांदी के जेवरात लफड़ा और बर्तन की चोरी की। 

सुबह 5:00 बजे परिवार के लोग जब छत से सो कर नीचे उठे तो सामान बिखरा देखा साथी बक्सा टूटा था। ईश्वर होटल व्यवसाई को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने चौकी पर तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद केस दर्ज किया जायेगा।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: सावन के पहले सोमवार को शिवालय में गूंजा हर-हर महादेव का उद्घोष

संबंधित समाचार