लोहिया संस्थान : एमबीबीएस कर चुके छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन, कहा- डॉक्टर की पढ़ाई करने के बाद भी घूम रहे बेरोजगार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस पास करीब 150 छात्र-छात्राओं ने जमकर प्रदर्शन किया है। छात्र-छात्रायें अपने भविष्य को लेकर आशंकित हैं। वह न तो कहीं पर पीजी में दाखिला ले पा रहे हैं और न ही कहीं पर नौकरी कर पाने की स्थिति में हैं। कुल मिलाकर डॉक्टर बनने के बाद भी इन छात्र-छात्राओं के पास कोई रोजगार नहीं हैं। वहीं लोहिया संस्थान प्रशासन ने जल्द ही आक्रोशित छात्र-छात्राओं की समस्या दूर करने की बात कही है।

प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं ने लोहिया प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुये कहा है कि हम किसी से भीख नहीं मांग रहे हैं बल्कि अपना हक मांग रहे हैं।

दरअसल, मानक न पूरा कर पाने के कारण लोहिया संस्थान में एमबीबीएस की मान्यता अटकी है। जिसकी वजह से एमबीबीएस 2017 बैच के छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में अटक गया है। सोमवार को एमबीबीएस पास कर चुके छात्र-छात्राओं का सब्र टूट गया और वह प्रदर्शन के लिए प्रशासनिक भवन पर पहुंच गये। जिसके बाद लोहिया संस्थान की निदेशक प्रो.सोनिया नित्यानन्द ने आक्रोशित छात्र-छात्राओं से बात कर उन्हें भरोसा दिया है कि जल्द ही मान्यता का संकट खत्म होगा और सभी का एनएमसी में पंजीकरण हो सकेगा। 

यह भी पढ़ें : लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई

संबंधित समाचार