बरेली: दहेज नहीं मिला तो महिला को बच्ची समेत घर से निकाला, एडीजी के आदेश पर FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: बारादरी थाना क्षेत्र में महिला ने ससुराल वालों पर दहेज कम मिलने पर दो महीने की बच्ची सहित घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति ने दूसरी शादी कर ली है। एडीजी पीसी मीना के आदेश पर पुलिस ने छह नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी गुलअफशां ने बताया कि उनकी शादी पांच साल पहले एजाज नगर गौटिया निवासी जाबिर अब्दुल वहीद से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज कम मिलने का ताना देकर प्रताड़ित करते थे।

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते थे। आरोप है कि जून 2018 में उसके साथ मारपीट कर उसे घर निकाल दिया। इसके बाद पति ने दूसरी शादी कर ली है। एडीजी के आदेश पर बारादारी पुलिस ने पति जाबिर, ससुर अब्दुल वहीद, सास रजीदन, देवर ताहिर समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें- बरेली: 'कानून के आगे साजिशें हुईं असफल, मुसलमानों के हक की आवाज उठाते रहेंगे मौलाना तौकीर रजा'

संबंधित समाचार