बरेली: गर्मी झेलने को हो जाओ और तैयार...लगातार चढ़ रहा पारा, कल 44 पहुंचने के आसार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: जिले का तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने 19 मई को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं 20 मई तक लू का अलर्ट जारी किया है।

शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री की गिरावट के साथ 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया लेकिन इसमें गुरुवार के तापमान से 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है।

इस दौरान सुबह 56 और शाम को 29 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई। आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डाॅ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लू का अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। 20 मई तक लू चलेगी। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: जंक्शन पर रोजाना लेट पहुंच रहीं 30 से ज्यादा ट्रेनें, यात्री परेशान

संबंधित समाचार