VIDEO : लंदन की सड़कों पर पति विराट संग मस्ती करती दिखीं अनुष्का शर्मा, वामिका को देख गदगद हुए फैंस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने लंदन वेकेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अनुष्का शर्मा हाल ही में अपने पति-क्रिकेटर विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ लंदन में छुट्टियों बिता रही थीं।  अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर लंदन वैकेशन के दौरान का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लंदन की सड़कों पर मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। 

https://www.instagram.com/p/Cue5s6MMn4Z/?img_index=1


  
वीडियो में अनुष्का, विराट के साथ मस्ती करते, तो कभी फोटो खिंचवाते हुए नजर आ रही हैं। अनुष्का को कॉफी का कप लिए लंदन की सड़कों पर घूमते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने मेट्रो में भी ट्रैवल किया।

लुक की बात करे तो अनुष्का ने ऑल डेनिम लुक कैरी किया है। वहीं, विराट ब्लैक डेनिम जैकेट और व्हाइट पैंट में दिखाई दिए। उन्हें वामिका को स्ट्रोलर में ले जाते हुए भी देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें : रसिका दुग्गल ने शुरू की वेब सीरीज 'मिर्जापुर 3' की डबिंग, तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

 

 

 

संबंधित समाचार