रामपुर : अब्दुल्ला के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में गवाह हामिद ने दर्ज कराए बयान, एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही सुनवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अंतिम बहस के लिए 20 जुलाई की तारीख नियत

रामपुर, अमृत विचार। अब्दुल्ला के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। सोमवार को गवाह हामिद कोर्ट पहुंचा और बयान दर्ज कराए। मामले में अब 20 जुलाई को सुनवाई होगी।

भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मुकदमे में सपा नेता आजम खां और उनकी पत्नी डा. तजीन फात्मा भी आरोपी हैं। पुलिस तीनों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इस मामले में आजम खां, डा. तजीन फात्मा और अब्दुल्ला जमानत पर चल रहे हैं।

मुकदमे की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। आजम पक्ष के लोग अपने बयान दर्ज करा रहे हैं। सोमवार को इस मामले में गवाह हामिद कोर्ट पहुंचे। उसकी गवाही पूरी हो गई। पेशी के दौरान कोर्ट में सपा नेता आजम खां, तजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम कोर्ट नहीं पहुंचे। वादी के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया, अब्दुल्ला आजम के गवाह से जिरह पूरी हो गई है। अब इस मामले में 20 जुलाई को सुनवाई होगी। जिसमे अंतिम बहस होगी।

ये भी पढ़ें : रामपुर : करंट की चपेट में आकर टेलर की मौत, कपड़ों पर प्रेस करते समय हुआ हादसा

संबंधित समाचार