बंगाल में चुनावी हिंसा की जांच के लिए BJP भेजेगी प्रतिनिधिमंडल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव संबंधित हिंसा की घटनाओं की जांच के लिए एक चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भेजने का फैसला किया है।

पार्टी की आज यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार नड्डा ने पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव संबंधित हिंसा की घटनाओं की जांच के लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद रविशंकर प्रसाद एवं डॉ. सत्यपाल सिंह, सांसद डॉ. रणदीप रॉय और सांसद एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा वर्मा के चार सदस्यीय दल का गठन किया है।

ये भी पढ़ें - शिमला: भारी गाद और पाइप क्षतिग्रस्त होने से जल संकट गहराया

संबंधित समाचार