चप्पलबाज टीचर! आगरा में शिक्षिका ने चप्पल से की शिक्षकों की पिटाई, देखें Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। यूपी के आगरा जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला हाथ में चप्पल लेकर कुछ लोगों पर पीटती दिखाई दे रही है। यह महिला प्राथमिक विद्यालय शिक्षिका बताई जा रही है जो परीक्षा के दौरान शिक्षकों को चप्पल से पिटाई कर रही है। इस दौरान बीच-बचाव करने आए प्रधानाध्‍यापक को भी उसने नहीं छोड़ा। जो सामने आया उस पर चप्पल बरसा दी। दोनों ओर से तकरार शुरू हो गई।

तुम्हारे कॉलर खिंचवा दिए जाएंगे

जानकारी के मुताबिक शिक्षिका के साथ उसका पति और अन्य लोग भी मौजूद थे। इस दौरान वे लोग कह रहे थे कि एसडीएम उनके रिश्तेदार हैं। जहां कहते हैं वहां ड्यूटी लगाओ नहीं तो तुम्हारे कॉलर खिंचवा दिए जाएंगे। मामला पुलिस तक पहुंच गया। नौकरी जाने के खतरे के चलते दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। शिक्षिका के इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर्स तमाम कमेंट कर रहे हैं।

 

जानकारी के मुताबिक यह मामला जिले ताजगंज क्षेत्र नगर निगम इंटर कॉलेज का बताया जा रहा है। दरसअल कॉलेज में डीएलएड की परीक्षाएं हो रही थीं। इस दौरान एत्मादपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भवाई की अध्यापिक अलका उपाध्याय की ड्यूटी भी लगाई गई थी। 

क्या बोले प्रधानाध्‍यापक

वहीं इस मामले पर प्रधानाध्‍यापक अशोक वर्मा का कहना है कि शिक्षिका सुबह करीब 11 बजे कॉलेज पहुंची थी। उनकी ड्यूटी सकेंड शिफ्ट में थी। आते ही उन्‍होंने ड्यूटी को लेकर झगड़ना शुरू कर दिया। उनके साथ 3-4 अन्य व्यक्ति भी थे। उनमें से एक शिक्षिका का पति था। वह अपनी पत्नी की ड्यटूी विशेष कमरे में लगवाने की जिद कर रहा था। इस बात पर बहस हो रही थी। शिक्षकों से तकरार होने लगी। इसी बीच शिक्षिका अलका उपाध्याय ने चप्पल हाथ में लेकर मारनी शुरू कर दी। जो सामने आया उस पर चप्पलें फेंकने लगी।

पति ने भी किया हंगामा

शिक्षक पंकज ने बताया कि तीन जुलाई से कालेज में डीएलएड की परीक्षाएं शुरू हुई थीं। शनिवार को परीक्षा का अंतिम दिन था। शिक्षिका अलका का शुरू से ही ड्यूटी को लेकर अजीब रवैया रहा था। शनिवार को शिक्षिका का पति परीक्षा के दौरान प्रधानाचार्य कक्ष में घुस आया और आते ही हड़काने लगा। वह कह रहा था कि उसके रिश्तेदार एसडीएम हैं। उसकी पत्‍नी की ड्यूटी विशेष कक्ष में लगाई जाए, नहीं तो तुम्हारे कॉलर खिंचवा दिए जाएंगे।

नौकरी जाने के डर से नहीं दी शिकायत

शिक्षका और उसके पति के हंगामे और मारपीट की सूचना तत्काल डीआईओएस और बीएसए को दी गई, लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंच गई। दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे थे, लेकिन सरकारी नौकरी जाने के डर से किसी ने लिखित शिकायत नहीं दी और बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

ये भी पढ़ें - रायबरेली : हटेगा लकड़ी का पुल, 5.68 करोड़ की लागत से बनेगा पक्का पुल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म