बरेली: घर पर कब्जे की कोशिश...विरोध करने पर नौकरानी को पीटा, 10 लोगों पर FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक युवक ने पत्नी और उसके रिश्तेदारों पर घर पर कब्जे की कोशिश करने, घरेलू सामान तोड़ने और नौकरानी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। इज्जतनगर पुलिस ने मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

जन आदर्श कॉलोनी तुलाशेरपुर निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका पत्नी राजकुमारी से 12 वर्ष से विवाद चल रहा है। पत्नी ने उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज कराए हैं, जो न्यायालय में विचाराधीन हैं। वे दोनों अलग रह रहे हैं। आरोप है कि 29 अप्रैल को वह घर से बाहर थे। घर पर खाना बनाने वाली महिला थी।

आरोप है कि पत्नी, उसकी बहन, बहनोई आदि रिश्तेदार उनके घर में घुस आए। घर में नौकरानी के साथ मारपीट कर घरेलू सामान तोड़ दिया। मकान पर कब्जा करने की कोशिश की। सुरेश कुमार ने बताया कि यूपी 112 पुलिस ने आरोपियों को वहां से हटाया। आरोप है कि आरोपी घर में कामकाज करने वाली महिला की चेन लूटकर ले गए हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली में कई जगह बने स्विमिंग पूल, बच्चों ने की मौज मस्ती तो कहीं घरों से पानी निकालने नजर आए स्मार्ट सिटीजन

संबंधित समाचार