आज का राशिफल। 11 जुलाई, 2023
मेष
आज घर की सुख-सुविधाओं और संसाधनों पर आप धन खर्च करेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। शोध कार्यों से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यवसाय पर आप विशेष ध्यान देने वाले हैं।
वृष
आज अहंकारी व्यवहार के कारण लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। आपका मन कुछ विचलित हो सकता है। अधिकारियों के साथ टकराव से बचें। यदि आवश्यक न हो तो लेन-देन के मामलों में दूरी बनाकर रखें।
मिथुन
आज राजनैतिक मामलों में थोड़ी सावधानी रखें। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में समय बर्बाद होगा। व्यापार में आपको लाभ की प्राप्ति होगी। दूसरों की मदद करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर की व्यवस्था में सुधार आएगा।
कर्क
आज नए स्टार्टअप को लेकर महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं। समाज में आपके व्यक्तित्व की प्रशंसा होगी। अटके हुए कार्यों को आप पूरा करने का प्रयास करेंगे। सीनियर्स से आपको मदद मिलेगी। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे।
सिंह
आज आपके पास काफी व्यस्त रहेगें। किसी को उधार न दें। तीर्थ यात्रा हो सकती है। दांपत्य जीवन में थोड़ी परेशानी होने की सम्भावना है। गैस और एसीडिटी के कारण आपको परेशानी हो सकती है।
कन्या
आज किसी आवश्यक काम में आपको अधिकाधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। किसी से ज्यादा अपेक्षा नहीं करनी चाहिए। अपने मन को शांत रखें। पुरानी गलतियों से आपको सीखना चाहिए। मन में अज्ञात भय व्याप्त रहेगा।
तुला
आज नया कारोबार शुरू करने में आसानी होगी। ऋणों को उतारने में सफलता मिलेगी। आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति हो सकती है। परिवार के सभी सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। विचारों को सकारात्मक बनाकर रखें।
वृश्चिक
आज स्वार्थ भावना के कारण लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। पहले की तुलना में दिन अच्छा रहेगा। कठिन समस्याओं का हल निकलेगा। भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य में थोड़ी कमजोरी होने की संभावना है।
धनु
आज अपने खर्चों को नियंत्रित करने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र की व्यवस्था में बदलाव की कुछ योजना बना सकते हैं। सार्वजनिक कार्यक्रमों में आप भाग ले सकते हैं। पति-पत्नी के मध्य के संबंध मधुर रहेंगे। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा।
मकर
आज राजनीतिक लोगों का वर्चस्व बढ़ेगा। आपकी आय में वृद्धि होगी। जॉब में आपको काफी महत्व दिया जाएगा। परिवार के सभी सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। गैरकानूनी कार्यों की तरफ प्रवृत्त हो सकते हैं।
कुंभ
आज आपके मन की कोई इच्छा पूर्ण हो सकती है। मेहनत का पूर्ण फल आपको प्राप्त होगा। रुचि अनुसार कार्य मिलने से संतुष्ट रहेंगे। किसी रिश्तेदार और मित्र के मिलने से आपका दिन बहुत अच्छी तरह बीतेगा।
मीन
आज चुनौतियों को स्वीकारने से उत्साहित रहेंगे। अचानक परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। जीवनस्तर को अच्छा बनाने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में समझौते करने पड़ सकते हैं। सिरदर्द और बुखार जैसी समस्या हो सकती है।
