विपक्षी दल प्रतिबद्ध हैं ‘तानाशाही’ भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए : CM स्टालिन
चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन ने कहा कि देश में विपक्षी दल एक साथ आ गए हैं और तानाशाहीपूर्ण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से हटाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार को कोई खतरा होगा तो भी वह परेशान नहीं होंगे।
ये भी पढ़ें - मणिपुर हिंसा: झड़पों में एक की मौत, दो घायल
स्टालिन ने चेन्नई में एक विवाह समारोह को संबोधित करते हुए कहा,“विपक्षी दल भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राज्य सरकार को खतरा होने पर भी हम परेशान नहीं होंगे।” यह पूछे जाने पर कि विपक्षी दलों द्वारा पटना में आयोजित बैठक और 17 एवं 18 जुलाई को बेंगलुरु में प्रस्तावित दूसरी बैठक के बाद भाजपा, खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में भय व्याप्त हो गया है।
स्टालिन ने कहा कि इन बैठकों का उद्देश्य “2024 के लोकसभा चुनाव में किसे सत्ता में आना चाहिए और किसे सत्ता में नही आना चाहिए, इस पर एक रणनीति विकसित करना है।” उन्होंने कहा कि तानाशाही भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए विपक्षी दल एक साथ आए हैं। स्टालिन ने कहा “भारत खतरे का सामना कर रहा है। राष्ट्र को खतरे से बचाने की जिम्मेदारी हमारी है।”
ये भी पढ़ें - पंचायत चुनाव: प. बंगाल के करीब 700 मतदान केंद्रों पर हुआ पुनर्मतदान
