जलप्रलय को लेकर अलर्ट: मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी, आज इन राज्यों में हो सकती है मूसलाधार बारिश
नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही मूसलाधार बारिश ने कहर बरपा रखा है। लगातार हो रही बारिश के चलते लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने आज भी देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। बता दें हिमालयी क्षेत्रों, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी से भारी बारिश होने की संभावना है।
वहीं भारी बारिश में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार के अलग अलग इलाके भी शामिल हैं। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश, हरियाणा-चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कोंकण और गोवा, गुजरात के तटीय क्षेत्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल के तटीय इलाकों में आज भारी बारिश की आशंका जताई गई है।
ये भी पढ़ें- लगातार बारिश से यातायात बंद, जम्मू से अमरनाथ यात्रा लगातार चौथे दिन स्थगित
