Chitrakoot Accident : तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, रिश्ते में लगते थे भाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत।

चित्रकूट में तेज डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवकों की मौत हो गई। दोनों रिश्ते में भाई लगते थे।

चित्रकूट, अमृत विचार। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइकसवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों रिश्ते में भाई लगते थे। मृतक के पिता ने इस संबंध मे कोतवाली में तहरीर देकर डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार की है। 

जानकारी के मुताबिक, रैपुरा थानांतर्गत भखरवार निवासी हनीफ (19) पुत्र इमाम हसन अपनी बुआ के पुत्र छोटू (20) पुत्र शहीद अली के साथ मंगलवार को बाइक से मऊ जा रहे थे। सुरौंधा गांव के तालाब के पास दोनों की बाइक पर कर्वी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

इनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक हनीफ के पिता इमाम हसन ने डंपर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए रैपुरा थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार