काशीपुर: ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर दुकानदार से 57 हजार की ठगी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर साइबर ठग ने एक दुकानदार से 57,558 रुपये की ठगी कर ली। एएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

किला बाजार निवासी शुभम देवल ने एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 17 अप्रैल को उसने ऑनलाइन पोस्टल सर्विस पर एसी बुक किया था। उसने वीरेंद्र सिंह राजपूत के पेटीएम खाते में अलग-अलग बार में 57,598 रुपये जमा करा दिया।

रुपया जमा करने के काफी दिन बीतने के बाद भी उसको एसी की डिलीवरी नहीं की गई। इसके बाद उसको अपने साथ हुई ठगी का पता चला। उसने जब एटीएम धारक के नंबर पर कॉल कर अपने पैसे वापस मांगे, तो वह और पैसे की मांग करने लगा।

फोन करने पर वह गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा। जिसके बाद शुभम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई ना होने पर उसने एएसपी से कार्रवाई की मांग की। एएसपी के आदेश पर पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी विरेंद्र सिंह राजपूत के खिलाफ साइबर ठगी की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही।  

 

संबंधित समाचार