बरेली: जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रेफर का खेल, ADSIC ने जमकर लगाई कर्मचारियों को फटकार
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सामने आई अनियमितता
बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तीमारदारों को बेहतर इलाज न मिलने और डराकर मरीजों को रेफर करने का खेल चल रहा है। मंगलवार को एक तीमारदार ने एडीएसआईसी से इसकी शिकायत की। ऐसी कई शिकायतें अधिकारियों तक पहुंची तो लेकिन अब इस पर संज्ञान लिया गया है। अब इमरजेंसी में एक टीम का गठन किया है जो यहां की गतिविधियों पर नजर रखेगी और इसकी रोजाना रिपोर्ट एडीएसआईसी को देगी।
एडीएसआईसी कार्यालय में मंगलवार को एक तीमारदार पहुंचा। उसने बताया कि इमरजेंसी में उसके मरीज का इलाज चल रहा है लेकिन वहां का स्टाफ मरीज को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाने का दबाव बना रहा है। इस पर तुरंत सभी स्टाफ को कार्यालय बुलाकर एडीएसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने कड़ी फटकार लगाते हुए भविष्य में इस प्रकार की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं रोजाना औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और मरीजों से फीडबैक लेने की चेतावनी भी स्टाफ को दी है।
यह भी पढ़ें- बरेली: BDA ने की कार्रवाई, लाल फाटक रोड पर चार अवैध मकानों को किया सील
