बरेली: 57 करोड़ रुपये के प्रस्ताव मंजूर, बढ़ेगी ट्रांसफार्मर की क्षमता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शहर के चारों डिवीजन में शुरू हुआ काम, बिजली कटौती से मिलेगी राहत

बरेली, अमृत विचार। शहर में जर्जर हो चुकी बिजली लाइन और ओवरलोड ट्रांसफार्मर से जल्द ही लोगों को राहत मिल सकती है। नगरीय विस्तार योजना के तहत 57 करोड़ रुपये के प्रस्ताव मंजूर होने के बाद पैसा भी जारी हो गया है। जिसके बाद अब शहर के चारों डिवीजन में बिजली सुधार के लिए काम शुरू करा दिए गए हैं।

हरुनगला उपकेन्द्र में अब एक पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा, जबकि 205 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि करके 300 से अधिक ट्रांसफार्मर को ठीक किया जाएगा। इज्जतनगर और दुर्गानगर में पांच-पांच एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर और लगाए जाएंगे। 33/11 केवी क्षमता के 16 विद्युत उपकेंद्रों के संयंत्रों को बदला जाएगा। अधीक्षण अभियंता विकास सिंघल ने बताया कि पैसा मिलने के बाद अब काम शुरू करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: बारिश के चलते रेल यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, ट्रेनें निरस्त और टर्मिनेट

संबंधित समाचार