रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का गाना व्हाट झुमका रिलीज, आलिया भट्ट का दिखा जबरदस्त एक्स्प्रेशन

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का गाना व्हाट झुमका रिलीज हो गया है। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर इन दिनों फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बना रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका है। 

https://www.instagram.com/p/CujNSNuo6j8/?img_index=1

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के गाना व्हाट झुमका का टीजर कल रिलीज किया गया था। व्हाट झुमका का पूरा गाना आज रिलीज किया गया है।इस गाने को 'आशा भोंसले के हिट गाने 'झुमका गिरा रे' के तर्ज पर बनाया गया है। 'व्हाट झुमका' आलिया और रणवीर पर फिल्माया गया है।

इस गाने को जोनिता गांधी और अरिजीत सिंह ने गाया है। वहीं, संगीत प्रीतम ने दिया है। यह पैपी गाना है, जिसमें रणवीर सिंह का एनर्जी भरा डांस और आलिया भट्ट के जबरदस्त एक्स्प्रेशन देखने को मिल रहे हैं। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें:- नाइजीरिया में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत, 14 घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सम्मान समारोह : सीएम योगी ने अनुदेशकों को सौंपा चेक, कहा- प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना समाज और देश की जिम्मेदारी
अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को 'अनर्थ-व्यवस्था' में बदला
सीएम योगी के हाथों चेक पाकर भावुक हुए अनुदेशक, बोले- वर्षों बाद सरकार ने दिया सम्मान, अब 17 हजार मानदेय से मिलेगी राहत
'ऑपरेशन-4' : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने तैयार किया डेरी 'मास्टर प्लान', स्वदेशी गाय पालन पर 50 फीसदी तक सब्सिडी
अनुदेशक सम्मान समारोह : मंत्री सतीश शर्मा बोले- योगी सरकार में बेसिक शिक्षा में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन...