किच्छा: मुस्लिम महिला ने सनातन धर्म अपना कर हिंदू युवक से रचाई शादी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

3 जुलाई को किया था निकाह, उसके बाद रहने लगी थी प्रेमी संग  

किच्छा, अमृत विचार। नगर क्षेत्र में एक मुस्लिम नव विवाहिता ने अपना धर्म छोड़कर हिंदू रीति-रिवाज से अपने प्रेमी के साथ विवाह किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

जानकारी के अनुसार मुस्लिम युवती शाजिया का प्रेम प्रसंग लंबे समय से छोटू नाम के युवक से चल रहा था। परिजनों के दबाव में शाजिया ने 3 जुलाई को युसूफ नाम के युवक से निकाह किया था। निकाह के बाद शाजिया अपने पति को छोड़कर प्रेमी छोटू के पास आ गई।

जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने शाजिया के मायके व ससुराल पक्ष के साथ वार्ता कर विवाह के लिए राजी कराया। बुधवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में शाजिया ने अपना धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपना लिया और शाजिया से शालिनी बनकर प्रेमी छोटू के साथ हिंदू रीति-रिवाज से नगर स्थित एक मंदिर में विवाह कराया गया।

मंदिर में प्रेमी छोटू ने परिजनों की मौजूदगी में प्रेमिका शालिनी को मंगलसूत्र पहना कर अपनी अर्धांगिनी बना लिया। विवाह के बाद शालिनी अपने पति छोटू के साथ ससुराल आ गई है। मंदिर में विवाह संपन्न होने के बाद छोटू एवं शालिनी काफी खुश नजर आए और उन्होंने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

शाजिया के पूर्व पति यूसुफ की रजामंदी के बाद शाजिया से शालिनी बनी नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ सात फेरे लेकर वैवाहिक बंधन में बंध गई। निकाह में शाजिया के परिजनों ने जो दान दिया था वह यूसुफ ने उसके परिवारनों लौटा दिया है। 

यह भी पढ़ें: Kashipur Railway Station:आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा रेलवे स्टेशन
 

संबंधित समाचार