Bajpur News: करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। ग्राम हरिपुरा जबरान में एक आवास पर राजमिस्त्री का कार्य कर रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। परिजन युवक को बाजपुर के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए लेकर पहुंचे। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

बुधवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे ग्राम हरिपुरा जबरान निवासी बिट्टू सिंह (32) पुत्र राम सिंह अपने घर से राजमिस्त्री का कार्य करने के लिए निकला था कि कुछ घंटों के बाद ग्राम हरिपुरा जबरान के समीप एक एक आवास में काम कर रहा था। कि जैसे ही पानी के नल के पास पहुंचा तो करंट की चपेट आ गया। 

मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई। मृतक के परिजनों का कहना है कि वह आधे घंटे तक तड़पता रहा। किसी ने भी उसे अस्पताल पहुंचाने का प्रयास नहीं किया। वह अपने पीछे एक लड़का एक लड़की को रोते बिलखते छोड़ गया है।

यह भी पढ़ें- Kichcha News: पुलिस को मिली सफलता, कार से बरामद की कच्ची शराब

संबंधित समाचार