आज का राशिफल। 13 जुलाई, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज बड़े कार्य को लेकर आप पैसे की व्यवस्था करेंगे। अपनी रुचि के अनुसार काम करें तो ज्यादा अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में सब आपके ही अनुरूप होता रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन की समस्या दूर होगी।

वृष

आज दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहने वाली है। आप ऊर्जावान होकर अपने कार्यों में लगे रहेंगे। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार में बड़ा लाभ हो सकता है। मौसमी बीमारियों को लेकर सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है।

मिथुन

आज किसी पर जरूरत से ज्यादा विश्वास न करें। प्रेम संबंधों को लेकर निराशा हो सकती है। लोग आपकी प्रतिभा की प्रशंसा करेंगे। वाहन में आकस्मिक खराबी हो सकती है। मन अप्रसन्न रहने वाला है।

कर्क

आज आपको अनावश्यक बातों को करने से बचना चाहिए। व्यवसाय में बड़े लाभ के योग हैं। अपने निर्णयों को लेकर थोड़े असमंजस में रहेंगे। युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। संपत्ति के क्रय-विक्रय में परेशानियां उत्पन्न होंगी।

सिंह

आज आपके मन में धार्मिक भावना प्रबल होगी। संतान को करियर में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। शेयर बाजार से बड़ा धन लाभ हो सकता है। पति-पत्नी के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध होंगे। आपके व्यक्तित्व में सुधार होगा।

कन्या

आज अपने टार्गेट को लेकर पूरी मेहनत से काम करेंगे। मन में किसी विषय को लेकर चल रही तनातनी दूर होगी। बेरोजगार लोगों को जॉब इंटरव्यू के कॉल आ सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में इच्छानुसार परिणाम प्राप्त होंगे।

तुला

आज नए विषयों को जानने की इच्छा जागृत होगी। आपकी रुचि के अनुसार काम नहीं होंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। ऐसी बातों पर ध्यान न दें जो आपकी एकाग्रता भंग करती हों। बच्चों की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें।

वृश्चिक

आज संपत्ति विवाद सुलझने के योग बन रहे हैं। परिजन आपके प्रति सहयोगात्मक भाव रखेंगे। कारोबार में अपेक्षित तरक्की होगी। किसी महत्वपूर्ण काम से यात्रा हो सकती है। सरकारी कार्य बड़ी आसानी से पूरे हो जाएंगे।

धनु

आज मानसिक रूप से शांति का अनुभव करेंगे। पुराने परिचित मित्रों से आपका मिलना हो सकता है। ऑफिस में आपके काम बहुत ही आसानी से बन जाएंगे। लेखन कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। दांपत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

मकर

आज जॉब में आपको कुछ परेशानियों के बाद सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। राजनीतिक लोगों से मेल-मिलाप बढ़ेगा। घर में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती हैं।

कुंभ

आज लोभ के कारण आपके काम प्रभावित हो सकते हैं। रिश्तों को मजबूत करने का प्रयास रहेगा। व्यवहार कुशलता के कारण आपके सभी काम प्रगति में आ जाएंगे। समय बर्बाद बिल्कुल भी न करें। दूसरों के भरोसे अपने काम न छोड़ें।

मीन

आज कारोबार के उद्देश्य से आप यात्रा कर सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। आक्रामक रवैया अपनाने से बचें। आपके लिए कार्यक्षेत्र में बहुत शानदार दिन रहने वाला है। आय के नए स्रोत बनेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।