केजरीवाल ने दिए स्कूलों को बंद करने के आदेश, लगातार बढ़ रहा यमुना का जलस्तर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्कूलों को बंद करने का एलान किया है। केजरीवाल ने एक ट्वीट में लिखा, 'दिल्ली के जिन इलाक़ों में पानी भर रहा है वहाँ पर सब सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को बंद कर रहे हैं।'

दिल्ली में यमुना का जलस्तर बृहस्पतिवार को सुबह बढ़कर 208.48 मीटर पर पहुंच गया, जिससे आसपास की सड़कें, सार्वजनिक व निजी बुनियादी ढांचे जलमग्न हो गए और नदी के पास रहने वाले लोगों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। यमुना में जलस्तर रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे 203.14 मीटर से बढ़कर सोमवार शाम पांच बजे 205.4 मीटर पहुंच गया, जो उम्मीद से 18 घंटे पहले खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया। सोमवार रात नदी का जलस्तर 206 मीटर के निशान को पार कर गया था। बुधवार दोपहर एक बजे तक नदी का जलस्तर 207.49 मीटर के निशान और रात 10 बजे यह 208 मीटर के निशान को पार कर गया।

ये भी पढ़ें- दिल्ली पर बाढ़ का खतरा, तेजी से बढ़ रहा यमुना का जलस्तर, सड़कों पर आया पानी

संबंधित समाचार