नपुंसक है पति, रात में रहता है गायब..., नवविवाहिता की सात महीने पहले हुई थी शादी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। यूपी के आगरा जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां एक नवविवाहिता ने अपने पति पर नपुंसक होने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। जानकारी के मुताबिक विवाहिता की शादी सात महीने पहले शादी हुई थी। पति शादी के बाद उसके करीब नहीं आता था। 

रात भर गायब रहता। बाद में उसमें ही कमियां निकालने लगा। पति ने 40 लाख रुपये का ऋृण लिया था। सास उक्त ऋृण अदा करवाने का दबाव बना रही थी। पीड़िता ने सदर थाने में पति और सास समेत अन्य के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में अभियोग दर्ज कराया है।

 जानकारी के मुताबिक रेलवे एक अधिकारी ने अपनी बेटी की शादी सात महीने पहले की थी। इसमें 25 लाख रुपये खर्च किए थे। पति और ससुराल वाले बेंगलुरु में रहते हैं। शादी के बाद से पति और सास उसका उत्पीड़न करने लगे। पत्नी का आरोप है कि पति नपुंसक है। उसका सामना करने से बचने के लिए रात-रात भर घर से गायब रहता था। अपनी गलती छिपाने को उसमें ही कमियां निकालने लगा।  

मामले में बेंगलुरू पुलिस को ईमेल से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वह अपने शैक्षिक प्रपत्र लेने के लिए बेंगलुरू गई थी। वहां पति और ससुराल वालों ने उससे दोबारा मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि पति और ससुराल वालों ने शादी में धोखाधड़ी कर उसका जीवन बर्बाद कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सदर नीरज कुमार ने बताया कि अभियोग दर्ज किया गया है। विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

संबंधित समाचार