सगाई और शादी के बीच मिल रहे वक्त के बीच दूल्हा-दुल्हन करें ये काम, रिश्ता हमेशा बना रहेगा मजबूत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किसी भी इंसान के लिए शादी उसके जीवन का खास मौका होता है। हर इंसान अपनी शादी और जीवन साथी के लिए पहले से बहुत कुछ सोचकर रखता है। लव मैरिज में कपल पहले से ही अपने पार्टनर को जानते हैं, इसलिए शादी तक के वक्त को वह खुलकर एंजॉय करते हैं। मिलकर एक दूसरे के साथ शादी की खरीदारी, शादी की योजनाएं बनाना आदि तय करते हैं। वहीं अरेंज मैरिज में रिश्ता जुड़ने से लेकर शादी होने तक लड़का और लड़की उस दौर में होते हैं, जब वह अपने पार्टनर के बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं। 

इतना ही नहीं, उनका रिश्ता जिस परिवार से जुड़ रहा है, उसके बारे में भी जानने की रुचि रखते हैं। बता दें सगाई के बाद शादी तक अगर कपल को कुछ वक्त मिल रहा है, तो उन्हें इस समय का इस्तेमाल शादी की तैयारियों के साथ ही एक दूसरे संग रिश्ता मजबूत करने में करना चाहिए। तो चलिए आद हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ चीजों के बारे में जो आपको सगाई और शादी के बीच मिल रहे वक्त में करनी चाहिए

खुलकर बातचीत करें
सगाई और शादी के बीच के वक्त में कपल को आपसी संवाद जरूर करना चाहिए। बता दें उन्हें एक दूसरे के साथ खुलकर बातचीत करनी चाहिए और अपने मन में उठे सवालों और चिंताओं के उत्तर प्राप्त करने चाहिए। हालांकि बहुत अधिक बातचीत न करें, बल्कि सीमित और जरूरी बातों को संवाद में जगह दें।

एक दूसरे पर भरोसा करें 
बता दें किसी भी रिश्ते की मजबूती, उनके बीच भरोसे पर टिकी होती है। ऐसे में शादी से पहले ही मंगेतर संग अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक दूसरे पर भरोसा करना सीखें। एक दूसरे को वक्त दें और समझने व समझाने के दौर में विश्वास को रिश्ते में जगह देने की कोशिश करें। सिर्फ कपल के बीच ही नहीं, साथी के परिवार संग भी भरोसा बढ़ाएं।

मिलकर करें शादी की तैयारी
बता दें शादी लड़की और लड़का दोनों के लिए बड़ा इवेंट होता है, जिसके सपने वह युवा होने के बाद से ही देखने लगते हैं। लड़कियां शादी के समय अधिक उत्सुक नजर आती हैं। ब्राइडल सामान की खरीदारी, पार्लर, लुक्स आदि सभी के लिए उत्साहित रहती हैं लेकिन लड़के उत्साह जाहिर नहीं कर पाते हैं। शादी से पहले कपल मिलकर शादी की तैयारियां करें। आपके मंगेतर की शादी को लेकर क्या आशाएं हैं, ये जानकर अपनी और उनकी पसंद दोनों का ख्याल रखें, ताकि कपल के लिए यह यादगार और खुशहाल मौका बन जाए।

भविष्य की योजनाएं
सगाई के बाद शादी के बीच वक्त है, तो अपने मंगेतर के साथ मिलकर भविष्य की योजनाएं बना लें। भविष्य में नौकरी, विदेश यात्रा और परिवार बढ़ाने को लेकर कपल की क्या राय है, ये जानकर एक दूसरे के साथ मिलकर शादी के बाद की योजनाएं के फैसले लें।

ये भी पढे़ं- बारिश से फेस पर हो गए हैं मुंहासे, यूज करें ये घरेलू फेसपैक, चेहरा बनेगा बेदाग

 

संबंधित समाचार