नोएडा में फैक्टरी में आग लगने से चार झुलसे, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में कपड़ों की एक फैक्टरी में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना बुधवार रात सेक्टर-63 के एफ-ब्लॉक में स्थित फैक्टरी में हुई। मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंचीं दमकल की दर्जनभर गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान संजय के रूप में हुई है। फैक्टरी में काम करने वाले संजय, अब्दुल रहमान, मुकेश और शंभू पासवान गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।  

यह भी पढ़ें:-Video: नोएडा के गैलेक्सी प्लाजा में लगी आग, बचने के लिए बिल्डिंग से कूदे लोग

संबंधित समाचार