साइना नेहवाल ने अमरनाथ की पवित्र गुफा के किए दर्शन, बोलीं- बहुत भाग्यशाली महसूस कर रही हूं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने गुरुवार को दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ की पवित्र गुफा में प्राकृतिक रूप से बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन किए। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइना सोनमर्ग में एक रिजॉर्ट में ठहरी हैं जो यात्रा के बालटाल 'बेस कैंप' के रास्ते में पड़ता है। अधिकारियों ने कहा कि साइना ने अपनी मां ऊषा नेहवाल के साथ भगवान शिव की पवित्र गुफा के दर्शन किये।

वहीं राष्ट्रमंडल स्वर्ण पदक विजेता साइना नेहवाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी अमरनाथ यात्रा की तस्वीरें साझा कीं। साइना नेहवाल के साथ उनके माता-पिता भी मौजूद हैं, जिन्हें उनके द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है। 

जम्मू-कश्मीर प्रशासन के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक वीडियो में साइना ने कहा, हमने अमरनाथ जी के बहुत अच्छे से दर्शन किए। मैं अपनी मां के साथ दर्शन करके बहुत खुशी महसूस कर रही हूं।  हिमालयी क्षेत्र में स्थित 3,888 मीटर ऊंची गुफा मंदिर की 62 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा एक जुलाई को शुरू हुई, जो 31 अगस्त तक चलेगी। 

ये भी पढ़ें : IND Vs WI : लाइव मैच के दौरान शुभमन गिल पर चढ़ा कैरेबियाई रंग, फील्डिंग करते-करते करने लगे डांस...देखें VIDEO

 

संबंधित समाचार