IND Vs WI : लाइव मैच के दौरान शुभमन गिल पर चढ़ा कैरेबियाई रंग, फील्डिंग करते-करते करने लगे डांस...देखें VIDEO
नई दिल्ली। भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेल रही है। मैच के पहले दिन वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 150 रनों पर सिमट गई। मैच के दौरान फील्डिंग कर रहे टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को मैदान पर थिरकते हुए देखा गया। अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शॉटलेग पर फील्डिंग कर रहे शुभमन गिल डांस करते नजर आ रहे हैं। फैंस को शुभमन गिल का यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के लिए यह साल काफी शानदार रहा है। वे क्रिकेट के तीनों प्रारूपों यानी वनडे, टेस्ट और टी20 आई में शतक जड़ चुके हैं।
DO NOT MISS! Keep your eyes 👀 on the right side of the screen, we have a surprise Shubman Gill package for you!
— FanCode (@FanCode) July 12, 2023
He is truly enjoying the Caribbean atmosphere 🥳 🎉🕺🏻#INDvWIonFanCode #WIvIND pic.twitter.com/jZRlqFdofl
मोहम्मद सिराज और ईशान किशन का कैच हुआ वायरल
इसके अलावा, रवीन्द्र जडेजा की गेंद पर मोहम्मद सिराज का कैच तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, रवीन्द्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ब्लैकुवड का शानदार कैच पकड़ा। साथ ही शार्दुल ठाकुर की गेंद पर ईशान किशन ने रीफर का बेहतरीन कैच लपका। डोमिनिका टेस्ट में ईशान किशन ने अपना डेब्यू किया। ईशान किशन के अलावा यशस्वी जयसवाल ने अपना टेस्ट डेब्यू किया।
Lord Shardul gets a wicket!
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 12, 2023
Superb catch by Ishan Kishan on debut. pic.twitter.com/4waUnllkR1
150 रन ही बना पाई वेस्टइंडीज
डोमिनिका टेस्ट की बात करें तो वेस्टइंडीज के कप्तान क्रैग ब्रेथवेट ने टॉस जीतकर पहले गेंदाबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज टीम महज 150 रनों पर सिमट गई। मैच के पहले दिन टी ब्रेक के ठीक बाद भारतीय गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज को ऑलआउट कर दिया। एलिक एथनाज ने वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा 47 रनों का योगदान दिया। यह एलिक का डेब्यू टेस्ट ही है। भारत के लिए स्पिन गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। अश्विन ने 5 बल्लेबाजों को आउट किया तो रविंद्र जडेजा ने 3 विकेट झटके।
ये भी पढ़ें : निरंतर उत्कृष्टता हासिल करने के प्रयास काफी थकाऊ रहे : रविचंद्रन अश्विन
