दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी सभी स्कूल बंद, बाढ़ के चलते शिक्षा मंत्री ने लिया फैसला
चंडीगढ़। भारी बारिश की वजह से बाढ़ ने पंजाब में भारी तबाही मचाई हुई है। इस कारण 14 जिलों के करीब 1058 गांव बाढ़ की चपेट में आए हुए हैं। इस बीच पंजाब शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। जहां राज्य के स्कूलों को 16 जुलाई तक के लिए बंद कर दिया गया है। इससे पहले दिल्ली में भी स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया था।
शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट कर लिखा माननीय मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के निर्देशानुसार, बारिश के कारण सुरक्षा की दृष्टि से, पंजाब सरकार ने राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में छुट्टियां 16 जुलाई 2023 तक बढ़ा दी हैं. 17 जुलाई सोमवार से स्कूल सामान्य दिनों की तरह खुलेंगे।
ਮਾਣਯੋਗ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਸ. ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਜੀ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਬਾਰਿਸ਼ ਕਾਰਨ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜਰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸੂਬੇ ਦੇ ਸਾਰੇ ਸਰਕਾਰੀ/ਏਡਿਡ/ਮਾਨਤਾ ਪ੍ਰਾਪਤ ਅਤੇ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ ਚੱਲ ਰਹੀਆਂ ਛੁੱਟੀਆਂ ਵਿੱਚ 16 ਜੁਲਾਈ 2023 ਤੱਕ ਵਾਧਾ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ।
— Harjot Singh Bains (@harjotbains) July 13, 2023
17 ਜੁਲਾਈ (ਸੋਮਵਾਰ) ਤੋਂ ਸਕੂਲ ਆਮ ਵਾਂਗ ਖੁੱਲ੍ਹਣਗੇ।…
ये भी पढ़ें- बिहार: पुलिस लाठीचार्ज में BJP नेता की मौत, निकाला जा रहा था मार्च
