Bajpur News: 20 गांव की भूमि पर मालिकाना हक न मिलने से रोष, विरोध में किया सांकेतिक प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। 20 गांव की भूमि प्रकरण में किसानों का पारा अब चढ़ता जा रहा है। गुरुवार को भातीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा व किसान नेता हरमिंदर सिंह बरार की अध्यक्षता में प्रभावित गांवों के प्रतिनिधि किसानों की बैठक गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुई।

बैठक में कहा गया कि तीन वर्ष से भी अधिक समय से प्रदेश सरकार के मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों द्वारा किसानों को लगातार गुमराह किया जा रहा है। लोगों से छीने गए भूमिधरी के अधिकार वापस नहीं दिए गए हैं, जिससे 20 गांव के 5838 एकड़ भूमि पर बसे हजारों परिवारों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 

बैठक में सभी किसानों ने एकमत होकर भाजपा सरकार के विरोध में आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया। इसके बाद किसानों ने सांकेतिक प्रदर्शन भी किया। भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि भाजपा सरकार के आश्वासनों से परेशान होकर प्रभावित किसान अब सड़कों पर उतरने का मन बना चुके हैं। 

आंदोलन की अगली रूपरेखा रुद्रपुर में प्रस्तावित 16 जुलाई को संयुक्त किसान मोर्चा के सम्मेलन में घोषित की जाएगी। इस मौके पर अजीत प्रताप सिंह रंधावा, सतनाम सिंह रंधावा, दर्शन लाल गोयल, रंजीत सिंह पिंकू, रजनीत सिंह सोनू, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, सतनाम सिंह डांगी, बाज सिंह, गुरप्रीत सिंह, कुलबीर सिंह आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- Khatima News: बीडीओ पर मातृत्व अवकाश के हनन का आरोप, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार