काशीपुर: विवाहिता के साथ मारपीट कर दिया तीन तलाक
काशीपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 19 जुलाई 2017 को केलाखेड़ा निवासी सुबहान अली के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत अनुसार दान दहेजदिया था। उसके दो बच्चे भी है।
महिला का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ससुराल वाले कम दहेज लाने का ताना देकर परेशान करने लगे और एक सेंट्रो कार व एक लाख रुपये की मांग करने लगे। साथ ही उसे बच्चों सहित मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला का यह भी आरोप है कि 4 मार्च को उसके पति व ससुराली उसके मायके आए।
इस दौरान उन्होंने उसके साथ गाली गलौज व मारपीट की गई। उसके बाद पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। मामले में पुलिस ने तहरीर अनुसार पति सहित 7 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
