Rudrapur News: लिंग निर्धारण की शिकायत पर DM सख्त, दिये कार्रवाई के आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने लिंग निर्धारण से संबंधित शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल संबंधित केंद्रों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने समिति सदस्यों से यह भी कहा कि यदि भ्रूण लिंग निर्धारण या भ्रूण हत्या के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलती है तो जानकारी साझा की जाये। ताकि संबंधितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा सके।

गुरुवार को जिला सलाहकार समिति पीसीपीएनडीटी की बैठक में चिकित्सा विभाग की ओर से सभी नॉम्स सही बताये जाने पर समिति ने प्रैगिया हॉस्पिटल काशीपुर, राजकीय पशुचिकित्सालय सितारगंज, संजीवनी मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल काशीपुर के लिए अल्ट्रासाउंड मशीन के लिए अनुमोदन किया गया, जबकि नागरिक चिकित्सालय खटीमा, गहतोड़ी हॉस्पिटल काशीपुर, किशोर हॉस्पिटल एंड इंडोस्कोपिक सेंटर किच्छा, बोरा अल्ट्रासाउंड एंड क्लीनिक खटीमा, प्रयास हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर सितारगंज के नवीनीकरण का अनुमोदन किया गया। इस अवसर समिति सदस्य प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरेन्द्र मलिक, बाल रोग विशेषज्ञ आरडी भट्ट, रेडियोलॉजिस्ट अखिलेश कुमार, सरोज सिंह ठाकुर, बिन्दुवासिनी, नसरीन कुरैशी, सीमा सिंह, हीरा जंगपांगी आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- Khatima News: अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी, पांच झोपड़ियां ध्वस्त, सार्वजनिक भूमि, खंती व नाले को किया मुक्त

संबंधित समाचार