Khatima News: अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी, पांच झोपड़ियां ध्वस्त, सार्वजनिक भूमि, खंती व नाले को किया मुक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र के ग्राम कंचनपुरी तिराहे पर सार्वजनिक भूमि, खंती व नाले में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की जेसीबी गरजने से हड़कंप मच गया। एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट ने पांच झोपड़ियों को हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया। एसडीएम बिष्ट ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश का पालन किया गया है।

जानकारी के अनुसार, वर्तमान में हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में सरकारी भूमि से अतिकमण हटाने को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। गुरुवार को एसडीएम बिष्ट जेसीबी व राजस्व टीम के साथ कंचनपुरी चौराहा पहुंचे। टीम ने चौराहे के आसपास बनी पांच झोपड़ियों को जेसीबी से हटाया। इससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। 

इस बीच ग्रामीणों और राजस्व विभाग की टीम के बीच नोकझोंक भी हुई। एसडीएम बिष्ट ने बताया कि सार्वजनिक, खंती व नाले की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया। इस दौरान एसडीएम बिष्ट के साथ नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह सजवाण, उप निरीक्षक हंसु लाल, इस्त्याक अहमद, मनीष पंत आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Khatima News: बीडीओ पर मातृत्व अवकाश के हनन का आरोप, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

 

संबंधित समाचार