CBSE: 17 से 10 वीं और 12 वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा होगी शुरू, जानिए डिटेल्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

2500 परीक्षार्थी लेंगे भाग, परीक्षा के लिए तीन केंद्र बनाए

बरेली, अमृत विचार। सीबीएसई 10 वीं और 12 वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 17 जुलाई से शुरू होंगी। इसमें 2500 परीक्षार्थी भाग लेंगे। इसके लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। छात्रों को प्रवेश पत्र वितरित करने के साथ ऑनलाइन भी जारी कर दिए गए हैं।

1 जून से सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर वीके मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष से इंप्रूवमेंट की परीक्षा नहीं कराई जा रही है, बल्कि कंपार्टमेंट एवं सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए किला स्थित बीबीएल स्कूल, कैंट स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और बिशप कॉनराड स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सुबह 10:30 से 1:30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। छात्रों को निर्धारित समय से 15 मिनट पूर्व 10:15 बजे प्रश्नपत्र वितरित किए जाएंगे।

यह है परीक्षा शेड्यूल
12 वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा पहले दिन संपन्न हो जाएगी। एक परीक्षार्थी सिर्फ एक ही विषय में सप्लीमेंट्री परीक्षा दे सकता है। 10 वीं की परीक्षा 17 से शुरू होकर 22 जुलाई तक चलेगी। 10 वीं के छात्रों के लिए अधिकतम 2 विषयों में सप्लीमेंट्री परीक्षा मान्य है। परीक्षार्थियों को केंद्रों पर 30 मिनट पहले प्रवेश मिलेगा । सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी सुचारू रहेंगे।

कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा के पात्र छात्र ही ले सकते हैं भाग
सिटी कोआर्डिनेटर ने बताया कि परीक्षा में वहीं छात्र भाग ले सकते हैं, जिनका बोर्ड परीक्षा में कंपार्टमेंट आया हो या इंप्रूवमेंट के पात्र हों। हालांकि परीक्षा का सिर्फ नाम बदल कर सप्लीमेंट्री कर दिया गया है। इसमें कोई विशेष अंतर नहीं है।

यह भी पढ़ें- बरेली: लोगों को कम राशन देना कोटेदार को पड़ा भारी, FIR दर्ज 

संबंधित समाचार