मुख्यमंत्री के आगमन पर की थी साजो-सज्जा, अब पैसे मांगने पर मिल रही जान से मारने की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के आगमन पर साजो-सज्जा और लाइटिंग का काम किया था, पर अब पैसे मांगने पर ठेकेदार को कंपनी का मालिक जान से मारने की धमकी दे रहा है। मामले को लेकर पीड़ित ठेकेदार ने जेपी ग्रुप नामक कंपनी के मालिक के खिलाफ गोमती नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

लिखित शिकायत में गोमती नगर के छोटी जुगौली निवासी सदानंद भट्ट ने बताया कि उन्होंने गत 07 अप्रैल 2023 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के लखनऊ और अयोध्यार आगमन पर स्वागत के लिए झण्डे, कटआउट, बैनर, पोस्टर, होर्डिंग आदि लगाने का काम किया था। जिसका ठेका उन्हें जेपी ग्रुप कंपनी की ओर से दिया गया था। 

लेकिन काम करने के कई दिन बाद भी कंपनी की ओर से भुगतान नहीं किया गया। सदानंद का आरोप है कि काम का पेमेन्ट मांगने पर जेपी ग्रुप कम्पनी के मालिक जय पाण्डेय द्वारा गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। वहीं जय ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया है। गोमती नगर प्रभारी निरीक्षक दीपक पाण्डेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर के जेलर वीरेंद्र वर्मा निलंबित, माफिया मुख्तार अंसारी की कर थे मदद

संबंधित समाचार