बहराइच: बाइक सवार कैटर्स की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत, बाल-बाल बचा भाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जैतापुर, बहराइच, अमृत विचार। जिले के साईं गांव निवासी सगे भाई कैटर्स काम का पैसा लेकर गुरुवार दोपहर में वापस घर जा रहे थे। तभी बारिश में बाइक अनियंत्रित हो गई। कैटर्स ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे चला गया। कैटर्स की कुचलकर मौत हो गई। जबकि भाई बाल बाल बच गया। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बौंडी थाना क्षेत्र के साईं गांव निवासी सोनू पुत्र कल्लू और रंजीत कैटर्स का काम करते थे। बीते माह दोनों ने हेमनापुर गांव निवासी रिश्तेदार के यहां कैटर्स का काम किया था। गुरुवार को सगे भाई बाइक से रिश्तेदार हेमनापुर गांव बकाया भुगतान लेने गए। बकाया भुगतान लेने के बाद सगे भाई वापस गांव आ रहे थे। 

बरसात के चलते कीचड़ में बाइक फिसल गई। सोनू हेमनापुर गांव से आ रही ट्रैक्टर के नीचे आ गया। जिससे उसकी नीचे दबकर मौत हो गई। जबकि भाई बाल बाल बच गया। हादसे की जानकारी ग्राम प्रधान शुभम अवस्थी ने थाने में दी। 

प्रभारी निरीक्षक गणनाथ प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। मालूम हो कि मृतक का दो वर्ष पूर्व ही विवाह हुआ था। अभी कोई बच्चे नहीं थे। पत्नी और अन्य का रो रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: तमसा नदी पर पुल निर्माण के चलते सात दिन के लिए बाबा बाजार मार्ग बंद

संबंधित समाचार