Kanpur News: खंभों व तारों पर चढ़ी बेल, कर रही केस्को का सिस्टम फेल, पेड़ों की छटाई नहीं होने से करंट की आंशका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में केस्को का सिस्टम फेल हो रहा।

कानपुर में खंभों व तारों पर बेल चढ़ी। केस्को का सिस्टम फेल कर रही है। पेड़ों की छटाई न होने से ट्रिपिंग की समस्या व करंट की आशंका बरकरार है।

कानपुर, अमृत विचार। बिजली के खंभों, तार व ट्रांसफार्मर में चढ़ी बेल केस्को का सिस्टम फेल कर रही है। तारों तक पेड़ की शाखाएं पहुंचने की वजह से बार-बार ट्रिपिंग की समस्या हो रही है। साथ ही तार भी टूट जाते हैं। इस वजह से लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा हैं। 
कानपुर विद्युत आपूर्ति कंपनी पेड़ों की कटाई व छंटाई पर हर साल लाखों रुपये खर्च करती हैं, लेकिन केस्को के अधिकारी इसमें खेल कर रहे हैं।

शहर में बिजली के तार पेड़ों की डालियों में फंसकर हर दूसरे व तीसरे दिन टूट जाते हैं। इस कारण लोगों को बिजली संकट और ट्रिपिंग की भी समस्या का सामना करना पड़ता है। गुरुवार को तेज हवा चलने के साथ ही बारिश होने पर शहर में कई बार ट्रिपिंग की समस्या हुई। लेकिन केस्को के अधिकारी कागजों पर ही पेड़ कटाई व छटाई के आंकड़े दर्शाकर बाजीगरी करने में लगे हैं।

जबकि शारदा नगर, काकादेव, मेडिकल कॉलेज पुल के पास, नजीराबाद, जगईपुरवा, कल्यानपुर, आवास-विकास, बर्रा विश्व बैंक, गोविंद नगर, किदवई नगर, दादा नगर, नौबस्ता व कर्रही समेत कई जगहों पर पेड़ों की कटाई व छटाई का काम पूरा नहीं हो सका है। जिस वजह से पेड़ की शाखाएं बिजली की तारों पर उलझी हैं, जो बारिश में करंट फैलने के साथ बत्ती गुल होने की मुश्किल पैदा कर सकते है।

वही, बारिश में तारों को छू रहे पेड़ को छूने पर किसी व्यक्ति या पशु को करंट की भी संभवना बढ़ जाती है। कभी-कभी तो करंट की चपेट में आकर लोगों की जान तक चली जाती है। जबकि नियमानुसार केस्को को गर्मी में ही यह कार्य करना होता है।

केस्को मीडिया प्रभारी श्रीकांत ने बताया कि पेड़ की कटाई व छटाई का काम जारी हैं। गर्मी में कुछ दिनों तक प्लानिंग शटडाउन लेना मना था, इसलिए थोड़ा विलंब हो गया। लेकिन कार्रवाई जारी है। वही, तारों के ज्वाइंट में धूल जमने से भी ट्रिपिंग की समस्या हो जाती हैं।

संबंधित समाचार