प्रयागराज : घर का ताला तोड़कर नकदी-जेवर समेत लाखों की चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हंडिया/ प्रयागराज, अमृत विचार। हंडिया कोतवाली क्षेत्र के बासुपुर गांव में बीती रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी जेवर समेत लाखों का सामान उड़ा दिया। सुबह होने पर जानकारी पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की पड़ताल में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार बासुपुर गांव निवासी शेषधर यादव पुत्र लालजी यादव का मकान नेशनल हाईवे पर प्रेम ढाबा के पीछे बना हुआ है । बीती रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अन्दर रखे नगदी, जेवर समेत लाखों का कीमती सामान लेकर रफूचक्कर हो गये। पीड़ित के अनुसार उसने पिछले वर्ष अपने बड़े बेटे की शादी किया था। बहू के सारे जेवरात दो सोने की जंजीर, सोने का हार, सोने की माथबेंदी, मंगलसूत्र, सोने की चूड़ी, झुमका और लगभग 1 किलो चांदी के आभूषण चोरों ने पार कर दिया है। 

उन्होंने बताया कि बड़ी बहू का प्रसव होने के कारण बेटा और बहू अस्पताल गए हुए थे, जबकि घर पर पीड़ित की पत्नी और उसके पिताजी मौजूद थे। रात में करीब 12:00 बजे जब पीड़ित की पत्नी की नींद खुली तो देखा कि बेटे और बहू के कमरे का ताला खुला हुआ था कमरे में जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। चोरों ने घर का ताला तोड़कर नगदी जेवर समेत लाखों का माल उड़ा दिया था। पीड़ित ने घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस को दिया तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद पीड़ित को थाने पर सूचना देने की बात कही। पीड़ित शेषधर यादव ने हंडिया कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर दी है।

ये भी पढ़ें -अतीक-अशरफ हत्याकांड : आरोपियों की हुई पेशी, सनी को बताया मास्टर माइंड

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता