रामनगर: सावल्दे में जल्द बनेगा एआरटीओ का अपना कार्यालय
रामनगर, अमृत विचार। ग्राम सावल्दे में जल्द बनेगा एआरटीओ का कार्यालय। साथ ही ऑटोमेटिक ड्राविंग ट्रैक का निर्माण भी होगा। यह जानकारी विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने बताया कि सावल्दे में राजस्व विभाग की 8.76 हेक्टेयर भूमि परिवहन विभाग को हस्तांरित की जा चुकी है।
विधायक बिष्ट ने बताया कि इसके लिए कार्यदायी संस्था मंडी परिषद है। डीपीआर भी तैयार हो चुकी है जल्द टेंडर भी आमंत्रित किये जायेंगे। उन्होंने बताया की कुल 7.15 करोड़ की लागत से बनने होने वाले इस कार्य मे 4.29 करोड़ की धनराशि एआरटीओ कार्यालय के भवन में खर्च की जाएगी। जब कि आटोमेटिक ड्राइविंग ट्रैक पर 2.86 करोड़ का खर्च आएगा। बताते चले कि अभी तक एआरटीओ कार्यालय शंकर पुर में किराए के भवन में चल रहा है।
जहाँ अक्सर जाम की स्थिति बन जाया करती है। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि उन्होंने जनता से रामनगर में परिवहन विभाग का कार्यालय खोले जाने का आश्वासन दिया था जो जल्द पूरा होने जा रहा है। भाजपा नगर अद्यक्ष मदन जोशी, मंडी समिति के चेयरमैन राकेश नैनवाल व ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत सहित अनेक लोगो ने इसका स्वागत किया है।
