तमिलनाडु: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, सात महिलाओं की मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुड्डालोर। तमिलनाडु में कुड्डालोर जिले के कुरुनगुड़ी में शुक्रवार को एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से सात महिलाओं की मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गयीं। पुलिस मुख्यालय को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक विस्फोट सुबह करीब 11 बजे उस समय हुआ, जब फैक्ट्री की मालकिन गंधिमति और अन्य लोग दीवाली …

कुड्डालोर। तमिलनाडु में कुड्डालोर जिले के कुरुनगुड़ी में शुक्रवार को एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से सात महिलाओं की मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गयीं। पुलिस मुख्यालय को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक विस्फोट सुबह करीब 11 बजे उस समय हुआ, जब फैक्ट्री की मालकिन गंधिमति और अन्य लोग दीवाली पर्व के लिए पटाखा फैक्ट्री का काम शुरू करने गये थे। काम शुरू करने से पहले वे सभी पूजा करने बैठे थे।

इसी दौरान वहां पिछले साल बने पटाखों के भंडार में अचानक आग लग गई जिससे वहां भयंकर विस्फोट हो गया। विस्फोट से पटाखा फैक्ट्री का मालकिन गंधिमति समेत सात महिलाओं की मौत हो गयी और दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस हो गयी। झुलसी महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान सी गंधिमति(52) , यू चित्रा(45), एम रास्ति(50), एन लता(42), पी मलारकोडि(25), आर रूक्मिणी(38) और आर रत्नम्मल(60) के रूप में की गयी थी। ये सभी कुरुनगुड़ी निवासी थीं।

जिला कलेक्टर चंद्र शेखर सखमुरी और पुलिस अधीक्षक एम श्री अभिनव मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक पूछताछ की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आवश्यक तहकीकात कर रही है। इस बीच मुख्यमंत्री ई के पलानीस्वामी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रूपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्हाेंने उद्योग मंत्री एम सी संपत और जिला कलेक्टर को राहत कार्य शुरू करने तथा गंभीर रूप से झुलसी महिलाओं के समुचित उपचार करवाने के निर्देश दिये हैं।

संबंधित समाचार