कार्य में तेजी लाएं पंचायत सहायक नहीं तो होगी कार्रवाई : ADO
करछना/नैनी/ प्रयागराज, अमृत विचार। विकास खंड में शुक्रवार को आयोजित सहायक पंचायत सचिवों की बैठक में एडीओ पंचायत रमाकान्त पांडेय ने उनके कार्यों की समीक्षा की। इस मौके पर एडीओ पंचायत ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओ को गांवों में प्राथमिकता के आधार पर समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। जो भी गांव में विकास कार्य रिपोर्ट कार्ड में फिसड्डी साबित रहेगा उसके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
बैठक में अस्सी ग्राम पंचायतों से आए सहायक सचिवों की समीक्षा बैठक में आवास, शौचालय सहित अन्य कार्यों की समीक्षा किया गया, जिसमें दर्जनों ग्राम पंचायतों की रिपोर्ट कार्ड संतोष जनक न होने पर नाराजगी जताते हुए एक सप्ताह में सभी लंबित कार्यों को पूरा करने के दिशा निर्देश दिए। खंड प्रेरक अतुल कुमार मिश्रा एवं दुष्यन्त प्रताप सिंह, सचिव अक्षत सिंह, समाज कल्याण विभाग सचिव अमन सोनकर ने संबंधित कार्यों को पूरा करने को लेकर सहायक सचिवों को दिशा निर्देश देते हुए अलग अलग बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
ये भी पढ़ें -महाकुंभ 2025 : तीन हजार करोड़ की लागत से होगा रिंग रोड का निर्माण, NHAI की है योजना
