Bageshwar News: नदी से एक किमी दूर है जल पुलिस चौकी, पोटली में उपकरण लेकर पहुंचते हैं होमगार्ड के जवान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। सरयू स्नान घाट में किसी के डूबने व किसी की जान बचाने के लिए बनाई गई जल पुलिस चौकी सरयू नदी से लगभग एक किलोमीटर दूर कोतवाली में है। सुबह के समय जल पुलिस के तीन होमगार्ड व एक अग्निशमन दल का जवान पोटली में उपकरण लेकर सरयू घाट पहुंचते हैं। बरसात से बचने के लिए इन जवानों के पास एक छत तक नहीं है। 

जनपद में सरयू घाट में नहाने वाले श्रद्धालुओं के साथ घटना होने पर कई वर्ष पूर्व बागनाथ मंदिर के समीप जल पुलिस चौकी की स्थापना की गई, जिसे बागनाथ मंदिर में स्थापित किया। दो साल पूर्व इसे साधु-संतों ने बागनाथ मंदिर से हटा दिया। जल पुलिस के जवान ड्यूटी के दौरान बिना छत के हो गए। चौकी के लिए कमरा न मिलने पर पुलिस विभाग ने जल पुलिस की चौकी को सरयू तट से लगभग एक किमी दूर कोतवाली में स्थानांतरित कर दिया। 

यह भी पढ़ें- Almora News: डीएम ने दिये निर्देश, मुख्य नदियों में गिरने वाले नालों की हो सफाई

वर्तमान में बरसात के दौरान जल पुलिस में तैनात तीन होमगार्ड व एक अग्निशमन कर्मचारी पोटली में लाइव जैकेट, रस्सी आदि लेकर सरयू तट में जाते हैं तथा दिन में ड्यूटी करके वापस आते हैं। बरसात के दौरान जल पुलिस के जवानों को ही अपना सिर छिपाने के लिए जगह ढूंढ़नी पड़ती है। 

जल पुलिस की तैनाती सरयू घाट के पास होने से किसी दुर्घटना से त्वरित रूप से बचा जा सकता है परंतु अब तक किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। वहीं आपदा के दौरान किसी को बचाने के लिए जान तक जोखिम में डालने वाले जल पुलिस के जवानों के स्वास्थ्य के लिए कोई जनप्रतिनिधि, प्रशासन व पुलिस के अधिकारी गंभीर नहीं दिखते हैं। 

महंत शंकर गिरी महाराज ने बताया कि पूर्व में जल पुलिस को महंत अखाड़े के भवन से एक कमरा दिया गया था। पुलिस ने वहां गंदगी व निषेध भोजन खाना प्रारंभ किया, जिस पर जल पुलिस चौकी खाली 

वहीं, सीओ बागेश्वर शिवराज सिंह राणा ने बताया कि पूर्व में जल पुलिस चौकी अखाड़े के भवन में चल रही थी, जिसे महंत ने हटा दिया। जिसकी जानकारी उच्चाधिकारियों व जिला प्रशासन को दी गई है। बजट मिलने के बाद ही कार्य किया जा सकता है। 

संबंधित समाचार