हरदोई: भैंस हांक रहा किशोर तालाब में डूबा, 4 घंटे बाद मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। भैंस हांक रहा किशोर अचानक तालाब में डूब गया। इसका पता होते ही वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ओर दमकल की टीम के पहुंचने से पहले गांव वाले किशोर को ढूंढने में जुटे हुए थे। करीब 4 घंटे बाद उसक शव बरामद किया जा सका।

बताया गया है कि कोतवाली शहर के तत्यौरा गांव निवासी गणपति का 17 वर्षीय पुत्र गोपाल शुक्रवार को गांव के बाहर तालाब के किनारे चर रही भैंस को हांकने गया हुआ था। बताते हैं कि गोपाल भैंस की पूंछ पकड़ कर उसे तालाब से बाहर निकाल रहा था,तभी पूंछ उसके हाथ से फिसल गई और वह तालाब में डूब गया।

इसका पता होते ही वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। किशोर को तालाब में ढूंढा जाने लगा। इस बीच पुलिस और दमकल कर्मियों की टीम भी पहुंच गई। तकरीबन 4 घंटे की मशक्कत के बाद गोपाल का शव बरामद किया जा सका। उससे पहले तक गांव वालों की भीड़ तालाब को घेरे रही। गणपति के दो बेटे और बेटी बताई गई है। गोपाल सबसे बड़ा था। इस हादसे से गोपाल के घर मौत का मातम बरपा हो गया।

सैकड़ों की भीड़ में दिलेर निकला दिव्यांग
वैसे तो तालाब में डूबे किशोर को ढूंढने में तमाम गांव वाले जुटे हुए थे। लेकिन उसी बीच गांव में गुंडा कह पुकारा जाने वाला दिव्यांग युवक भी तालाब में कूद गया। 4 घंटे पानी में डूबे रहे उस दिव्यांग युवक ने शव को बरामद कर लिया। इसे ले कर दिव्यांग युवक की दिलेरी के किस्से कहे जा रहें हैं।

ये भी पढ़ें - प्रयागराज के सरकारी अस्पताल में हुआ मंत्री नंदी की मां का ऑपरेशन, Tweet कर लिखी बड़ी बात

संबंधित समाचार