बहराइच: जिले में हुई मूसलाधार बारिश, घरों में भरा पानी, नगर पालिका परिषद के दावे हुए फेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले में देर रात से मूसलाधार बारिश शुरू हो गई जो सुबह तक जारी रहा। बारिश के चलते पानी लोगों के घरों में भर गया। लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई। बारिश के चलते शहर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। यहां तक कि स्कूलों में भी पानी भर गया है।

85

शहर क्षेत्र में बीते एक सप्ताह से रुक-रुक कर रिमझिम बारिश हो रही थी। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश होने से काफी परेशान लोग रहने लगे। शुक्रवार रात से शहर क्षेत्र में भी मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। मूसलाधार बारिश का असर यह हुआ कि पानी लोगों के घरों में घुस गया। 

शहर के मोहल्ला घसियारीपुरा, नईबस्ती, नौवागढ़ी में निवास करने वाले लोगों के घरों में चार चार फीट पानी भर गया है। ऐसे में इन घर के लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। घसियारीपुरा मोहल्ला निवासी प्रमोद गुप्ता के मकान से मून एंड सन स्कूल जाने वाले मार्ग पर पांच फीट पानी भर गया है। मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त प्रवक्ता वीएस श्रीवास्तव ने बताया कि जल निकासी की कोई व्यवस्था न होने से पानी लोगों के घरों में भर रहा है। 

ng

ऐसे में मोहल्ले के लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका को सूचना दी गई है। इसके बाद भी कोई कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। कुछ यही हाल रिसिया और मिहीपुरवा में संचालित स्कूलों की है। रिसिया के बालिका इंटर कॉलेज में पानी भर गया है। अब लोगों को लगा है कि बारिश हो रही है। वहीं बारिश से लोग परेशान भी है।

यह भी पढ़ें:-रंजीत सिंह से बना सद्दाम शेख, धर्म परिवर्तन कर ली थी अलकायदा की शपथ, करना चाहता था बड़ा आतंकी हमला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका